Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ में दिखेंगे टाइगर

‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ में दिखेंगे टाइगर

0
205

मुंबई। आगामी फिल्म ‘बागी’ का प्रचार कर रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ में मार्शल आर्ट करते नजर आएंगे।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ टेलीविजन चैनल कलर्स के कॉमेडी शो में सभी को गुदगुदाने आ रहे हैं, जहां वह शो के मंच पर अलग तरह के मार्शल आर्ट्स ‘कटास’ का प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही बताएंगे कि मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए किन चीजों को ध्यान में रखने की आवश्यकता है।

tiger Shroff And Shraddha Kapoor

टाइगर ने एक बयान में कहा, “किसी भी मार्शल आर्ट को सीखने का सबसे महत्वपूर्ण नियम है कि आप अपनी सांस को नियंत्रण में रखने में सक्षम हों। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आपका शरीर इस कला को झेलने के लिए तैयार हो।”