Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT कुछ ऐसे करेंगे करण जौहर, जैकी श्रॉफ और टाइगर की मेजबानी

कुछ ऐसे करेंगे करण जौहर, जैकी श्रॉफ और टाइगर की मेजबानी

0
194

मुम्‍बई। जी हां, फिल्‍मकार करण जौहर अपने लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण में बाप बेटे की जोड़ी को लेकर आ रहे हैं। इस एपिसोड की हल्‍की सी झलक को स्‍टार वर्ल्‍ड की ओर से जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है।

इस हल्‍की सी झलक में करण जौहर टाइगर श्रॉफ से उनके कॉलेज के दिनों के लव अफेयर और लव क्रश के बारे में पूछ रहे हैं। इसके जवाब में टाइगर श्रॉफ ने कहा, ‘श्रद्धा कपूर’।

तो टाइगर श्रॉफ के बगल में बैठे पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘कभी भी लव शब्‍द बेहद मूर्खता पूर्ण लगता है, जैसे आई लव ब्‍लैक शूज, आई लव चाइनीज फूड इत्‍यादि।’

एक सवाल के जवाब में टाइगर श्रॉफ ने मुस्‍कराते हुए कहा, ‘निश्‍चित रूप से, सेक्‍स के बारे में, मैं अपने पिता की राय नहीं लेना चाहूंगा।’

इस हल्‍की सी झलक में करण जौहर के अंतिम तीन सवालों का जवाब जैकी श्रॉफ ने एक ही शब्‍द से दिया, और वो शब्‍द था ‘माधुरी दीक्षित।’ झलक देखकर लगता है कि करण जौहर, कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में काफी मसलेदार कॉफी बनाने के मूड में हैं।