Monday, April 13, 2026
Home TV/OTT जब कपिल शर्मा ने ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को कहा पटाका!

जब कपिल शर्मा ने ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को कहा पटाका!

0
168

मुंबई। जब शनिवार को कपिल शर्मा के शो पर ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन पहुंची तो ऐसा लगा कि ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की उपस्‍थिति से शो की खोई हुई रंगत लौट आई।

इस बार भी शो पर कपिल शर्मा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ खूब फ्लर्ट करते हुए नजर आए। दरअसल, ऐश्‍वर्या बच्‍चन कपिल शर्मा के शो पर ए दिल है मुश्‍किल का प्रचार करने पहुंचीं थी।

इस शो की शुरूआत में कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू से वार्तालाप करते हैं, जो कुछ इस तरह है।

kapil-sharma-002

कपिल – भाजी दीवाली आने वाली है, जो इस बार की दीवाली है, वो वैसे ही स्‍पेशल है।
सिद्धू – पटाखे फूटेंगे
कपिल – पटाके तो फूट ही रहे हैं
सिद्धू – पटाका फुस्‍स न हो, पटाका पटास वाला हो
कपिल – मैं कहता हूं, भाजी ऐसा पटाका आपको दिखाने वाला हूं, बेटे आपको बहुत ज्‍यादा पसंद आएगा।

दरअसल, इस समय कपिल शर्मा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को शो पर बुलाने जा रहे थे। ऐसे में आप समझ ही सकते हैं कि कपिल शर्मा कौन से पटाके की बात कर रहे हैं।

इस द कपिल शर्मा शो के 53वें एपिसोड में कपिल शर्मा की एनर्जी, कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है। कपिल शर्मा के शो में जैसे बहार आ गई हो। इस पूरे शो में दर्शक कहीं भी बोरियत महसूस नहीं करेंगे।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।