Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News बहुत बढ़िया! प्राची तेहलान ने बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से किया...

बहुत बढ़िया! प्राची तेहलान ने बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से किया इंकार

0
428

मुम्बई। अमूमन मुश्किल और ख़तरे भरे स्टंट सीनों के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल होता है। लेकिन, कुछ कलाकार ऐसे सीनों को भी अपने दम पर करने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे कलाकारों की सूची में जो एक और नया नाम शामिल हुआ है, वो नाम है इक्यावन स्टार प्राची तेहलान का।

जानकारी के अनुसार टीवी सीरियल इक्यावन के एक सीन के लिए प्राची तेहलान को करीब 40 फीट की ऊंचाई पर हार्नेस के जरिये लटकना था। इस सीन के रिस्क को देखते हुए टीवी शो निर्माताओं ने बॉडी डबल का इस्तेमाल करने की योजना बनायी। लेकिन, निर्माताओं के इस विचार से प्राची तेहलान सहमत नहीं हुई।

सूत्र बताते हैं कि इक्यावन की सुशील उर्फ प्राची तेहलान ने इस सीन को खुद शूट करने के लिए टीम को सहमत किया। दिलचस्प बात तो यह है कि प्राची तेहलान का सेट पर दलेरी भरा स्टंट देखकर पूरी टीम चकित रह गई।

खेल जगत से आने वाली प्राची तेहलान ऐसी कठिनाइयों से दो चार होती रही हैं। इसलिए उनको यह सीन करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

गौरतलब है कि प्राची तेहलान का नया टीवी शो एक्यावन सफलता की शिख़र की तरफ बढ़ रहा है। ब्रिटेन के टेलीविजन टीआरपी चार्ट में टीवी शो एक्यावन शुरूआती 30 में प्रवेश कर चुका है।