Monday, April 13, 2026
Home TV/OTT अम्‍मा में नजर आएंगे जाकिर हुसैन

अम्‍मा में नजर आएंगे जाकिर हुसैन

0
337

मुंबई। फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता जाकिर हुसैन टेलीविजन धारावाहिक ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ में के.एम. दयाल नामक ईमानदार पुलिस आयुक्त की भूमिका में दिखाई देंगे।

Zakir Hussain

जाकिर ने कहा, “यह किरदार मैंने इसलिए चुना, क्योंकि धारावाहिक टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले अन्य धारावाहिकों से अलग है। इसकी कहानी बिल्कुल अलग है।”

उन्होंने कहा, “टेलीविजन के लिए मुझे कई किरदारों के प्रस्ताव मिले, लेकिन मैंने उनके लिए हामी नहीं भरी, क्योंकि कलाकार के रूप में मेरे लिए किरदार का ग्राफ और दर्शकों पर इसकी प्रतिक्रिया मायने रखती है।”

जाकिर ने बताया कि उन्होंने ‘अम्मा’ के लिए तुरंत हामी भर दी।

-आईएएनएस