Monday, March 23, 2026
Home Latest News देखा या नहीं? अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे...

देखा या नहीं? अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी दे दे प्यार दे का ट्रेलर

0
255

मुम्बई। ​अभिनेता अजय देवगन, तब्बू और राकुलप्रीत अभिनीत फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन 50 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। अजय देवगन को एक 24 साल की लड़की से प्यार हो जाता है।

अजय देवगन की पत्नी तब्बू, उसके युवा बच्चे और उनकी 24 वर्षीय प्रेमिका राकुलप्रीत एक ही छत्त के तले आ जाते हैं।

उसके बाद जो होता है, उसको देखने और समझने के लिए फिल्म देखनी होगी क्योंकि ट्रेलर अजय देवगन की तरह दर्शकों को उलझन में छोड़ता है।

फिल्म दे दे प्यार दे का निर्देशन एकिव अली ने किया है। फिल्म का निर्माण लव रंजन के बैनर ने किया है। फिल्म दे दे प्यार दे 15 मई 2019 को रिलीज होगी।