Wednesday, September 23, 2026
Home Latest News बादशाहो ट्रेलर : एक्शन, रोमांच और दबंगपन की बादशाहत

बादशाहो ट्रेलर : एक्शन, रोमांच और दबंगपन की बादशाहत

0
316

मुम्बई। फिल्मकार मिलन लुथरिया निर्देशित मल्टी स्टारर फिल्म बादशाहो, जो 1 सितंबर को रिलीज होगी, का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म बादशाहो, जो एक्शन क्राइम थ्रिलर है, सोने की लूट पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन की टोली को एक ट्रक लूटना है, जो ​राजस्थान के एक शाही परिवार से दिल्ली के लिए रवाना होने वाला है।

बादशाहो के ट्रेलर में एक्शन और दबंग​गिरी का जबरदस्त तड़का है। इसके अलावा इसके संवादों पर काफी ध्यान दिया गया है। संवादों में रचनात्मकता देखने को मिलती है। सोने शब्द से मिलते जुलते शब्दों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया गया है। एक्शन सीन काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माये गए हैं, जो दर्शकों को प्रभावित करेंगे।

अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, इलियाना डिक्रूज और विद्युत जामवाल भी प्रभावित करते हैं। ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि फिल्म सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अच्छा कमाएगी। हालांकि, मल्टीप्लेक्स में फिल्म की सफलता फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और मौखिक प्रचार पर निर्भर रहेगी।