Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News क्या सैफ अली खान को सलाम नमस्ते, हम तुम जैसी लोकप्रिय दिला...

क्या सैफ अली खान को सलाम नमस्ते, हम तुम जैसी लोकप्रिय दिला पाएगी शेफ?

0
258

मुम्बई। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म शेफ के साथ 6 अक्टूबर 2017 को बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

हाल ही में फिल्म शेफ का नया और दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें सैफ अली खान अपने किरदार से रूबरू करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

नये ट्रेलर के अनुसार सैफ अली खान एक ऐसे व्यक्ति के किरदार में है, जो जीवन में किसी भी परिजन को खुश रखने में असफल रहता है। परिवार से अलग थलग हो चुका रौशन कालरा एक बार फिर से टूट और पीछे छूट चुके रिश्तों को पाने के लिए जद्दोजहद करता है।

ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि फिल्म की कहानी काफी मार्मिक होगी। सैफ अली खान एक बार फिर से सलाम नमस्ते और हम तुम जैसी सफलता को दोहरा सकते हैं।

भले ही शेफ पिता पुत्र के रिश्ते के इर्दगिर्द बुनी गई हो, लेकिन, दूसरे रिश्तों को भी मसालों की तरह इस्तेमाल किया गया है, जो कहानी को मार्मिक बनाएंगे।

ट्रेलर में फिल्म के अंदर ब्रेकअप का संकेत देते हुए सैफ अली खान कहते हैं, ‘हसीना भी मिली, उसका दिल जीतने के लिए पसीना भी बहाया। लेकिन, शादी होते ही अंदर का मजनूं मर गया।’

बता दें कि फिल्म शेफ में सैफ अली खान के साथ दक्षिण भारतीय अदाकारा पद्मप्रिया नजर आएंगी, जो उनकी प्रेमिका, पत्नी का किरदार अदा करेंगी।