Wednesday, August 19, 2026
Home Latest News वरुण धवन की जुड़वा 2 का ट्रेलर : एक्शन, रोमांस और कॉमेडी

वरुण धवन की जुड़वा 2 का ट्रेलर : एक्शन, रोमांस और कॉमेडी

0
340

जुड़वा 2 ट्रेलर : सलमान खान के स्वैग पर भारी पड़ रहे हैं वरुण धवन

मुम्बई। फिल्म अभिनेता वरुण धवन, तापसी पन्नु और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत फिल्म जुड़वा 2 का सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्मी दीवाने ट्रेलर को देखने के लिए कितने आतुर थे, इस बात का अंदाजा तो यूट्यूब आंकड़ों से लगाया जा सकता है।

जी हां, 21 अगस्त 2017 को रिलीज हुए जुड़वा 2 के ट्रेलर को कुछ घंटों की समय अवधि के दौरान 4,461,937 बार देखा जा चुका है।


बता दें कि ट्रेलर में राजा और प्रेम दोनों किरदार हैं। जहां प्रेम कमजोर और सीधा सादा लड़का है। वहीं, दूसरी ओर राजा टोपरी टाइप है। राजा का टोपरीपन प्रेम के लिए दिक्कतें पैदा करता है।

प्रेम अपनी मुश्किल का हल खोजने के लिए डॉक्टर के पास जाता है। लेकिन, प्रेम की मुश्किल तब तक हल होने का नाम नहीं लेती, जब तक प्रेम और राजा एक दूसरे से टकरा नहीं जाते हैं।

वरुण धवन ने तापसी पन्नु और जैकलीन के साथ जमकर डांस और रोमांस किया है। ट्रेलर का संपादन काफी शाानदार है। बैकग्राउंड स्कोर बढ़िया है और इसके अलावा ऊंची है बिल्डिंग और टन टना टन जैसे सुपरहिट गाने ट्रेलर को और मजेदार बनाते हैं।

हालांकि, राजा किरदार थोड़ा सा ओवर एक्टिंग भरा मालूम पड़ता है। मगर, वरुण धवन का आकर्षक लुक इसको छुपा लेता है। तापसी पन्नु का नया अवतार दर्शकों को पसंद आएगा और जैकलीन फर्नांडीज तो हर बार की तरह खूबसूरती की बला हैं।

वैसे वरुण धवन का जुड़वा 2 स्वैग देखने के बाद आपको सलमान खान का जुड़वा स्वैग याद नहीं आएगा। इस बात के लिए वरुण धवन की सराहना करनी होगी। बता दें कि डेविड धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी।

यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर –