Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News यहां देखें : बोल्डनेस और थ्रिलर से लबालब जूली 2 का ट्रेलर...

यहां देखें : बोल्डनेस और थ्रिलर से लबालब जूली 2 का ट्रेलर टीजर

0
194

मुम्बई। बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया की इरोटिक​ फिल्म जूली की दूसरी किश्त जूली 2, जिसका निर्देशन दीपक शिवदसानी कर रहे हैं, का ट्रेलर टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। हालांकि, जूली 2 में नेहा धूपिया नजर नहीं आएंगी।

अभिनेत्री राय लक्ष्मी अभिनीत जूली 2 का ट्रेलर टीजर काफी बोल्ड है। फिल्म जूली 2, जो 6 अक्टूबर 2017 को रिलीज होने जा रही है, का ट्रेलर 4 सितंबर 2017 को रिलीज होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जूली 2 की कहानी पूरी तरह अलग है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो सिने जगत में कदम रखती है और सफलता की शिख़र को छू लेती है।

कहा जा रहा है कि फिल्म मनोरंजन जगत के रहस्य खोलती हुई एक काले पक्ष से रूबरू करवाएगी और इसके अलावा सिने जगत में अंडरवर्ल्ड और राजनीति के हस्तक्षेप को भी नंगा करेगी।

इस फिल्म में अभिनेत्री राय लक्ष्मी पहली बार बिकिनी अवतार में नजर आएंगी और इस फिल्म के लिए राय लक्ष्मी को 15 किलो वजन कम पड़ा है।