Sunday, April 26, 2026
Home Latest News देखिए, प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया अभिनीत हॉरर फिल्म खामोशी का ट्रेलर

देखिए, प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया अभिनीत हॉरर फिल्म खामोशी का ट्रेलर

0
282

प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को डराने के लिए तैयार है। लेकिन, इस बार हंसी मुक्त भय है।

जी हां, प्रभुदेवा और तमन्ना अभिनीत फिल्म खामोशी का ट्रेलर देखकर तो कुछ ऐसा ही महसूस हो रहा है।

हॉरर ड्रामा खामोशी का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज हुआ। फिल्म में प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया के अलावा हंसिका मोटवानी और संजय सूरी अहम किरदार में नजर आएंगे।

चक्री तोलेटी निर्देशित फिल्म खामोशी की कहानी एक ऐसे घर के इर्दगिर्द घूमती है, जहां पर आत्माओं का साया है और आत्माएं घर में रहने वाले लोगों को एक एक करके निशाना बनाती हैं।

जहां प्रभुदेवा एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वहां, तमन्ना भाटिया एक गुमसुम रहने वाली लड़की के किरदार में दिख रही हैं।

इससे पहले प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया ने विजय निर्देशित तमिल फिल्म देवी और हिंदी संस्करण तूतक तूतक तूतियां में साथ काम किया है। इस फिल्म का दूसरा भाग देवी 2 भी जल्द रिलीज होने जा रहा है।