Friday, April 10, 2026
Home Latest News कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत लव आजकल का ट्रेलर रिलीज

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत लव आजकल का ट्रेलर रिलीज

0
475

इम्तियाज अली निर्देशित और कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत लव आजकल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्‍म में अहम भूमिका में कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अरुषि शर्मा और रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि दो कहानियां फ्लैशबैक के सहारे समानांतर चलेंगी।

ट्रेलर देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि स्‍क्रीन प्‍ले में हल्‍के फुल्‍के फेरबदल हुए हैं, बाकी कथानक तो पुरानी लव आजकल वाला है। कार्तिक आर्यन एक ही तरह के किरदार कर रहे हैं, और किस्‍मत उनका पूरा पूरा साथ दे रही है।

सारा अली खान खान थोड़ी सी बेहतर लगी हैं, बाकी फिल्‍म देखने पर पता चलेगा कि दीपिका पादुकोण पर भारी पड़ती हैं या नहीं। लव आज कल, फरवरी महीने की 14 तारीख़ को रिलीज होने जा रही है।