Tuesday, March 24, 2026
Home Latest News लखनऊ सेंट्रल ट्रेलर : बैंड बनाने का सपना और जेल ब्रेक योजना

लखनऊ सेंट्रल ट्रेलर : बैंड बनाने का सपना और जेल ब्रेक योजना

0
205

मुम्बई। रॉक आॅन स्टार फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म लखनऊ सेंट्रल का ट्रेलर गुरूवार को सामने आया। इस ट्रेलर में आम साधारण युवक से जेल तोड़ फरार युवा कैदी तक का सफर दिखाया गया है।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि यशराज फिल्‍म्‍स की कैदी बैंड और निखिल अडवाणी निर्मित फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल का प्‍लॉट एक जैसा ही है। दोनों फिल्‍मों में जेल के अंदर बैंड का निर्माण होता है और दोनों फिल्‍मों के कलाकार जेल से भागना चाहते हैं। हालांकि, यह देखना बाकी है कि कहानी और संगीत किसका जबरदस्‍त होगा।

फिलहाल, लखनऊ सेंट्रल ट्रेलर की बात करते हैं। फिल्‍म में किशन मोहन ग्रिहोत्रा नामक युवक है, जो एक बैंड बनाना चाहता है। अचानक किसी केस में पुलिस उसको उठवा लेती है।

जेल में किशन मोहन ग्रिहोत्रा के साथ काफी मारपीट होती है। अचानक एक दिन जेल में नेता जी बैंड बनाने का प्रस्‍ताव लेकर आते हैं। अब बैंड की आड़ में किशन ग्रिहोत्रा कुछ कैदियों के साथ मिलकर जेल से निकलने की योजना बना रहे हैं।

किशन मोहन ग्रिहोत्रा को किसी गुनाह में पकड़ा गया है और जेल से भागने के बाद बैंड सदस्‍यों का क्‍या होगा? जानने के लिए 15 सितंबर तक इंतजार करना होगा।

फिल्‍म लखनऊ सेंट्रल का ट्रेलर बेहतरीन है। जेल से भागने की योजना बनाने की गतिविधियां अच्‍छी हैं। फरहान अख्‍तर के अलावा दीपक डोबरियाल, गिप्‍पी गरेवाल, रोनित रॉय, रवि किशन और डियाना पेंटी की हाजिरी भी ट्रेलर को प्रभावशाली बनाती है।

More News