Monday, March 23, 2026
Home Latest News भयावहता और रहस्य से भरा हुआ है अनुष्का शर्मा की परी का...

भयावहता और रहस्य से भरा हुआ है अनुष्का शर्मा की परी का ट्रेलर

0
207

मुम्बई। अनुष्का शर्मा उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो सिने जगत में लंबी पारी खेलने के लिए तैयार हैं और अपना हर कदम सोच समझकर उठाती हैं। और प्रयोग करने से पीछे नहीं हटती हैं, इसका उदाहरण एनएच 10 में मिलता है और आगामी फिल्म परी में भी।

भयावहता और रहस्य से भरा हुआ परी का ट्रेलर शुरू से अंत तक प्रभावजनक है। अनुष्का शर्मा और रजत कपूर का नया अवतार प्रभावित करता है। परमब्रत चटर्जी की मौजूदगी भी प्रभावशाली है।

प्रोसित रॉय निर्देशित फिल्म परी के ट्रेलर का संपादन काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है। 2 मार्च 2018 को रिलीज होने वाली अनुष्का शर्मा की फिल्म परी का ट्रेलर दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचकर लाने का दम रखता है।

डरावने सीन काफी बेहतरीन तरीके से शूट किए गए हैं, जो भय और रोचकता पैदा करने में सफल होते हुए नजर आ रहे हैं।

वैसे भी इस साल दर्शक हॉरर फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इस साल की शुरूआत में विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म 1921 को भी दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी।