Thursday, August 13, 2026
Home Latest News करीब करीब सिंगल का ट्रेलर : करीब करीब नहीं, पूरा पूरा मनोरंजक...

करीब करीब सिंगल का ट्रेलर : करीब करीब नहीं, पूरा पूरा मनोरंजक है

0
230

मुम्बई। करीब करीब सिंगल योगी और जया की कहानी है, जो दोनों शादी करने लायक हो चुके हैं। दोनों अनजान से परिचित बनते हैं। दो एक ऐसी यात्रा पर निकलते हैं, जो सच में अजीबोगरीब होने वाली है। करीब करीब सिंगल का ट्रेलर देखकर तो करीब करीब ऐसा ही लगता है।

इरफान खान और पार्वती की जोड़ी जम रही है। फिल्म करीब करीब सिंगल के ट्रेलर का बैकग्राउंड संगीत हिंदी मीडियम की तरह शोर शराबे भरा ही है। ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म के संवादों पर अच्छा काम किया गया है।

फिल्म निर्माताओं का कहना है कि यह एक प्रेम कहानी है, लेकिन, साथ जीने मरने वाली लव स्टोरी नहीं है इनकी।

हिंदी मीडियम की तरह करीब करीब सिंगल में भी इरफान का किरदार मुंहफट और बड़बोला लगता है। दूसरी ओर पार्वती धार्मिक, संकोची और संदेही स्वभाव की लग रही हैं, जो दक्षिण भारत से आती हैं।

तनुजा चंद्रा निर्देशित फिल्म करीब करीब सिंगल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। देसी तड़का होने के कारण फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।