Thursday, March 26, 2026
Home Latest News पूरे जोश में हैं सलमान खान, एक्शन और स्टाइल से लबरेज है...

पूरे जोश में हैं सलमान खान, एक्शन और स्टाइल से लबरेज है रेस 3 का ट्रेलर

0
259

मुम्बई। सुपर स्टार सलमान खान अभिनीत बहु—सितारा फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्शन, स्टाइल और संवादों से भरपूर रेस 3 का ट्रेलर काफी प्रभावशील है।

रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म रेस 3 का ट्रेलर बताता है कि फिल्म रेस 3 पर काफी पैसा खर्च किया गया है। फिल्म का हर किरदार स्टाइलिश और एक्शन से लबरेज नजर आ रहा है।

सलमान खान की एंट्री से शुरू और बॉबी देओल की एंट्री से खत्म होने वाला रेस 3 का ट्रेलर उम्मीद देता है कि 15 जून 2018 को सलमान खान बड़ा धमाका कर सकते हैं।

फिल्म के केंद्र में कहीं न कहीं परिवार है। इस परिवार का जिक्र सलमान खान बार बार करते हैं। एक्शन सीनों पर काफी मेहनत की गई है। काफी एक्शन सीन आपको गुड फील करवा सकते हैं।