Wednesday, September 23, 2026
Home Latest News रहस्य और रोमांच से भरा माय बर्थडे सॉन्ग का ट्रेलर, सलमान खान...

रहस्य और रोमांच से भरा माय बर्थडे सॉन्ग का ट्रेलर, सलमान खान ने किया रिलीज

0
354

मुम्बई। अभिनेता और निर्देशक समीर सोनी निर्देशित—लिखि​त मनोवैज्ञानिक रोमांच फिल्म माय बर्थडे सॉन्ग का ट्रेलर गुरूवार को सुपर स्टार सलमान खान की ओर से सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया।

माय बर्थडे सॉन्ग के ट्रेलर की शुरूआत अभिनेता संजय सूरी, जो फिल्म में राजीव कौल का किरदार निभा रहे हैं, के 40वें जन्मदिवस जश्न से होती है। इसके बाद संजय सूरी अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ रोमांस करने लगते हैं और कांच का सामान टूटकर ​फर्श बिखरने के साथ पर्दे पर काफी कुछ बिखरने लगता है।

लगातार होने वाली घटनाएं ट्रेलर को और पेचीदा बना देती हैं, जो रहस्यमय और रोमांचक फिल्म के ट्रेलर के लिए अच्छी बात कही जा सकती है। फिल्म माय बर्थडे सॉन्ग के ट्रेलर में वर्तमान, भविष्य और अतीत दिखाई पड़ता है।

संजय सूरी ने बेहतरीन अभिनय किया है। नेहा फतेही भी अपने किरदार की हल्की सी झलक में प्रभाव छोड़ती हैं। उम्मीद करते हैं कि यह एक अच्छी मनोवैज्ञानिक रोमांच फिल्म साबित होगी।

फिल्म में संजय सूरी, जेनिया स्टार और नोरा फतेही लीड भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण संजय सूरी और समीर सोनी ने मिलकर किया है। फिल्म माय बर्थडे सॉन्ग 19 जनवरी को रिलीज होगी।