Friday, September 11, 2026
Home Latest News Trailer : सलमान खान की आगामी एक्‍शन फिल्‍म दबंग 3 का ट्रेलर...

Trailer : सलमान खान की आगामी एक्‍शन फिल्‍म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज

0
604

प्रभुदेवा निर्देशित और अरबाज खान निर्मित एक्‍शन ड्रामा फिल्‍म दबंग 3 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया।

गौर तलब है कि सलमान खान की सुपरहिट फिल्‍म दबंग के इस भाग का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।

दबंग 3 का ट्रेलर बताता है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्‍हा अभिनीत फिल्‍म दबंग 3 में दक्षिण सिनेमा का प्रभाव देखने को मिलेगा।

एक्‍शन और रोमांटिक सीनों पर बेहतरीन तरीके से काम किया गया है। सुदीप किच्‍चा विलेन बल्‍ली के किरदार में जंच रहे हैं। सलमान खान भी चुलबुल पांडे के रंग में दमदार लग रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्‍हा और साईं मांजरेकर की खूबसूरत अदाएं फिल्‍म के रोमांटिक पक्ष को निखारती हैं।

20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने जा रही फिल्‍म दबंग 3 को बड़ी ओपनिंग की मिलने की संभावनाएं बन रही हैं, क्‍योंकि फिल्‍म का ट्रेलर काफी दमदार और शानदार है।