Thursday, March 26, 2026
Home Latest News विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का टीजर रिलीज

विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का टीजर रिलीज

0
280

मुम्बई। राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म मिर्जिया से हिंदी फिल्म जगत में प्रवेश करने वाले अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर की अगली फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का टीजर रिलीज हो चुका है।

विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित भावेश जोशी सुपरहीरो एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का टीजर देखकर लगता है कि विक्रमादित्य मोटवानी शहंशाह की तरह नया मानवीय सुपरहीरो बनाने जा रहे हैं, जो भावेश जोशी के नाम से जाना जाएगा।

टीजर में हर्षवर्धन कपूर का चेहरा नहीं दिखाया गया। विजुअल, साउंड और वॉयस के जरिये दर्शकों को बांधने की खूबसूरत कोशिश की गई है। टीजर में हर्षवर्धन कपूर अपने किरदार के बारे में परिचय संवाद बोलते हैं, जो इशारा करता है कि फिल्म का नायक बुराई से लड़ने के लिए मास्क पहनकर निकलेगा।

फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो के पोस्टर और टीजर दोनों की शानदार हैं। उम्मीद है कि फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के भीतर जिज्ञासा पैदा करेगा।

फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो 25 मई 2018 को रिलीज होगी। हालांकि, विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म हर्षवर्धन कपूर को सुपरहीरो बना पाएगी या नहीं? यह तो आने वाला कल ही बताएगा।