Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News ‘द टेस्‍ट केस’ का ट्रेलर बोले तो निम्रत कौर का दबंग अवतार

‘द टेस्‍ट केस’ का ट्रेलर बोले तो निम्रत कौर का दबंग अवतार

0
256

मुम्‍बई। जी हां, द लॉन्‍च बॉक्‍स में घरेलू महिला और एयरलाफ्ट में बिजनसमैन की पत्‍नी की भूमिका निभा चुकीं निम्रत कौर द टेस्‍ट केस में दबंग अवतार में नजर आने वाली हैं।

एकता कपूर के नये साहस एएलटी बालाजी की मूल वेब सीरीज द टेस्‍ट केस, जिसका निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है, का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

द टेस्‍ट केस ट्रेलर में निम्रत कौर कैप्‍टन शिखा शर्मा की भूमिका में हैं, जो पुरुषों के अधिकार क्षेत्र में कदम रखती है और निम्रत कौर की नई भूमिका कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए महिला किसी से कम नहीं का उदाहरण पेश करेगी।

ट्रेलर में जूही चावला की हल्‍की सी झलक है, जो प्रभावित करती है क्‍योंकि जूही चावला वाला सीन एक ट्विस्‍ट है। आर्मी ऑफिसर के रूप में अतुल कुलकर्णी का अभिनय भी प्रभाव छोड़ता है। निम्रत कौर पूरे जोश में हैं। इस वेब सीरीज का प्रसारण एएलटीबालाजी पर 25 अप्रैल को होने जा रहा है।