Friday, April 17, 2026
Home Music/News जरूर सुनें! इश्‍कजादे दिल की दास्‍तां नाम शबाना का ‘रोजाना’ गाना

जरूर सुनें! इश्‍कजादे दिल की दास्‍तां नाम शबाना का ‘रोजाना’ गाना

0
473

मुम्‍बई। तापसी पन्‍नु अभिनीत फिल्‍म नाम शबाना, जो 31 मार्च 2017 को रिलीज होने जा रही है, का नया गाना रोजाना रिलीज हो चुका है।

एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म नाम शबाना का नया गाना ‘रोजाना’ एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी के बेहद खूबसूरत गीत कौन तुझे, जिसको पलक मुछल ने गाया था, की याद दिलाता है।

श्रेया घोषाल की आवाज और रोचक कोहली के संगीत में मनोज मुंताशिर की कलम से निकला गाना रोजाना दिल की भावनाओं को बयान करता है।

कौन तुझे की तरह यह गाना भी दिलों में जगह बनाने का दम रखता है।

यदि आप भी तापसी पन्‍नु वाली स्‍थिति में हैं तो आप अपने किसी खास को समर्पित कर सकते हैं।