Monday, April 13, 2026
Home TV/OTT इसलिए कपिल के शो पर नहीं जा सके फिलौरी एक्‍टर दिलजीत

इसलिए कपिल के शो पर नहीं जा सके फिलौरी एक्‍टर दिलजीत

0
203

मुम्‍बई। ख़बर है कि कपिल शर्मा के बेहद लोकप्रिय टीवी शो द कपिल शर्मा शो पर फिल्‍म फिलौरी के प्रचार के लिए अकेली अनुष्‍का शर्मा जाएंगी।

अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के फिलौरी को-स्‍टार और पंजाबी सुपर स्‍टार दिलजीत दोसांझ कपिल शर्मा के शो पर फिल्‍म के प्रचार के लिए नहीं जा सके क्‍योंकि एक अनुबंध उनके रास्‍ते में फाटक बन गया।

केआरके बॉक्‍स ऑफिस की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत दोसांझ कलर्स टीवी के एक रियलिटी शो राइजिंग स्‍टार में जज की भूमिका निभा रहे हैं। कलर्स टीवी के साथ हुए अनुबंध के अनुसार दिलजीत कपिल शर्मा के शो पर नहीं जा सकते।

कपिल शर्मा और कलर्स टीवी का विवाद

स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और कलर्स टीवी का विवाद तो जगजाहिर है। कपिल और कलर्स के संबंध तो यहां तक ख़राब हो चुके हैं कि सोनी टीवी पर प्रसारित द कपिल शर्मा शो पर आने के बाद मीका सिंह को कलर्स के एक प्रोग्राम से हाथ धोना पड़ा था।

दरअसल, कपिल शर्मा को सफलता की शिखर पर बिठाने वाला प्रोग्राम कॉमेडी नाइट्स विद कपिल कलर्स टीवी की ओर से डिजाइन किया गया था, जिसको केवल कॉमेडी नाइट्स के तौर पर प्रसारित करना था। लेकिन, निर्माताओं और कपिल शर्मा की आपसी समझ के कारण इसको कॉमेडी नाइट्स विद कपिल किया गया, जो बेहद सफल हुआ।

Like करें  FilmiKafe का Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।