Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News श्रद्धा कपूर ने ऐसे करवाया रील और रियल भाई का परिचय

श्रद्धा कपूर ने ऐसे करवाया रील और रियल भाई का परिचय

0
293

मुम्‍बई। बॉलीवुड हसीना श्रद्धा कपूर, जो सोशल मीडिया पर फिलहाल रिया सोमानी (हाफ गर्लफ्रेंड किरदार) बन चुकी हैं, ने अपने भाई सिद्धांत कपूर को अपने प्रशंसकों से बड़े अद्भुत तरीके से परिचय करवाया।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘देखो मेरा ऑफ स्‍क्रीन और ऑफ स्‍क्रीन भाई। सिद्धांत कपूर’।

दरअसल, यह फोटो श्रद्धा कपूर की अगली फिल्‍म द क्‍वीन ऑफ मुम्‍बई हसीना में से रिलीज की गई है, जिसमें दोनों बहन भाई मुख्‍य भूमिका में हैं।

फिल्‍मकार अपूर्व लाखिया निर्देशित यह फिल्‍म अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी बहन हसीना पार्कर के जीवन पर आधारित है। सिद्धांत कपूर ने हाल ही में अपने किरदार की शूटिंग पूरी की है।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।