Sunday, March 29, 2026
Home Hollywood + डर्बीशायर 55 सालों के बाद ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ को कहेंगी अलविदा

डर्बीशायर 55 सालों के बाद ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ को कहेंगी अलविदा

0
212

लंदन। दिग्गज अभिनेत्री एलीन डर्बीशायर (85) टीवी शो ‘कोरोनेशन स्ट्रीट’ को 55 सालों के बाद अलविदा कहने जा रही हैं। वह 1961 से इसका हिस्सा हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ ने समाचार ‘द सन’ के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शो में एमिली बिशॉप का किरदार निभाने वाली एलीन करीब छह दशक के बाद इस शो को अलविदा कहेंगी।

 

eileen-derbyshire

एक सूत्र के मुताबिक, “एलीन लंबे समय से शो से अलग रही हैं और उनके वापस लौटने की कोई उम्मीद भी नहीं है। उनके सभी साथी कलाकारों ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अब वापस नहीं लौटेंगी।”

सूत्र के अनुसार, “वह 85 साल की हैं और पिछले करीब एक साल से शो से अलग हैं, इसलिए शायद उन्हें इसमें फिर से आने में मुश्किल हो रही होगी।”

सूत्र ने कहा कि वह इसकी जगह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। -आईएएनएस