Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT टेलीविजन अभिनेत्री श्‍वेता तिवारी दूसरी बार मां बनीं

टेलीविजन अभिनेत्री श्‍वेता तिवारी दूसरी बार मां बनीं

0
162

मुंबई। टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने बेटे को जन्म दिया है। श्वेता ने तीन साल के प्रेम संबंध के बाद 2013 में अभिनव कोहली से शादी की।

जानकारी के अनुसार श्‍वेता तिवारी ने 27 नवम्बर को शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया।

shweta-tiwari

अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ, शोभा शर्मा ने एक बयान में कहा कि बच्चा स्वस्थ है। गौरतलब है कि श्वेता और अभिनव का यह पहला बच्चा है।

‘कसौटी जिंदगी की’ से पहचान बनाने वाली श्वेता की अभिनव के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने इससे पहले राजा चौधरी से शादी की थी। राजा और श्वेता की एक बेटी-पलक है। -आईएएनएस