Wednesday, March 25, 2026
Home Cine Special इस सवाल पर अदिति राव हैदरी ने जवाब में दी मुस्‍कान

इस सवाल पर अदिति राव हैदरी ने जवाब में दी मुस्‍कान

0
287

मुंबई। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करना हर कलाकार का सपना है।

अदिति ने कहा, ‘मैं यह कहना चाहती हूं कि भंसाली जैसे निर्देशक के साथ काम करना हर कलाकार का सपना है। वह एक बेहतरीन फिल्मकार हैं और उनके साथ काम करना मेरा भी सपना है।’

Aditi Rao Haidari

अदिति ने आगे कहा, ‘उनका काम काफी आकर्षक और भावुकता से भरपूर है। आपके काम में इस प्रकार का जोश और ऐसा प्रेरणादायक काम, जिसका हर कोई सम्मान करे। उनके प्रति मैं यही सम्मान की भावना रखती हूं।’

ऐसा कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में अदिति राव हैदरी को रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला है।

इस बारे में पूछे जाने पर अदिति ने मुस्करा कर कहा कि वह इस सवाल का जवाब नहीं देने वाली हैं।

अदिति ने कहा, “रणवीर के साथ काम करना बेहतरीन होगा। हमने शाद अली के साथ सात साल पहले शुरूआत की थी। उस वक्त हम दोनों के पास काम नहीं था।”

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को रानी पद्मावती के मुख्य किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका के पति राजा रतन सिंह की भूमिका में होंगे और रणवीर को अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते देखा जाएगा। -आईएएनएस