Sunday, March 29, 2026
Home Cine Special इसलिए 2017 की पहली तिमाही रहेगी तापसी पन्‍नु के नाम

इसलिए 2017 की पहली तिमाही रहेगी तापसी पन्‍नु के नाम

0
288

मुम्‍बई। भले ही 2016 में तापसी पन्‍नु एक ही फिल्‍म पिंक में नजर आईं हों। लेकिन, वर्ष 2017 की पहली तिमाही अभिनेत्री तापसी पन्‍नु के नाम रहने वाली है। जी हां, इस तिमाही दौरान अभिनेत्री की एक के बाद एक तीन फिल्‍में रिलीज होंगीं।

अगले साल की शुरूआत तापसी पन्‍नु रनिंग शादी डॉट कॉम नामक फिल्‍म से करेंगीं, जो 3 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्‍म में तापसी पन्‍नु अमित साध के साथ नजर आएंगीं।

taapsee-pannu-003

इसके बाद तापसी पन्‍नु की राणा दग्‍गुबाती के साथ द गाजी अटैक रिलीज होगी, जो हिन्‍दी के अलावा अन्‍य भाषाओं में रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार द गाजी अटैक 17 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्‍म में करण जौहर का बैनर सह-निर्माता है।

इसके बाद, तापसी पन्‍नु अभिनीत फिल्‍म नाम शबाना रिलीज होगी, जो 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्‍म में तापसी पन्‍नु एक्‍शन अवतार में नजर आएंगीं। अक्षय कुमार एक संक्षेप भूमिका में नजर आएंगें।

2017 की पहली तिमाही में तापसी पन्‍नु की दो मेगा बजट फिल्‍मों के साथ एक सामान्‍य बजट की फिल्‍म रिलीज होने जा रही है, जो अपने आप में बड़ी बात है।