Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News यदि ऐसा हो जाए तो इरफान खान हिटलर पैदा नहीं होने देंगे

यदि ऐसा हो जाए तो इरफान खान हिटलर पैदा नहीं होने देंगे

0
340

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने हाल में एक बातचीत के दौरान कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह ऐसी महाशक्तियां हासिल करना चाहेंगे, जिससे वह एडॉल्फ हिटलर जैसी सोच रखने वालों की सोच बदल सकें और टाइम ट्रेवल करने में सक्षम हों।

अभिनेता ने कहा, ‘मैं ऐसी शक्तियां चाहता हूं, जिससे मैं जब चाहूं मर सकूं और मौत के बाद की जिंदगी देख दोबारा इस जीवन में वापस आ सकूं। मैं टाइम ट्रेवल और शक्ति से लोगों की सोच बदलना चाहता हूं, जैसे अगर मेरे पास शक्ति होती तो मैं हिटलर के दिमाग को बदलता, उन्हें गांधीवाद का पालन करने के लिए मजबूर करता। यहां कई राजनीतिज्ञों का मैं दिमाग बदल सकता।’

तिग्मांशु धूलिया और विशाल भारद्वाज के बीच पसंदीदा निर्देशक चुने जाने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, ‘यह बहुत मुश्किल सवाल है क्योंकि उनके लिए दोनों महत्वपूर्ण हैं।’ ‘इंफर्नो’ में काम कर चुके इरफान खान टॉप हैंक्‍स को अपना पसंदीदा कलाकार मानते हैं। -आईएएनएस