Friday, October 30, 2026
Home Hollywood + हुई बड़ी डील, विज्ञापन में आएंगी नजर सेलेना गोमेज

हुई बड़ी डील, विज्ञापन में आएंगी नजर सेलेना गोमेज

0
275

लॉस एंजेलिस। संगीत सनसनी सेलेना गोमेज जल्‍द ही एक बड़े ब्रांड का चेहरा बनने जा रही है, जो उनके प्रशंसकों के लिए खुशख़बर से कम नहीं है।

जानकारी के अनुसार सेलेना गोमेज ने एक लक्जरी एसेसरीज ब्रांड ‘कोच’ के साथ एक करोड़ डॉलर की डील साइन की है। एक सूत्र ने पेजसिक्स डॉट कॉम को बताया कि गोमेज ब्रांड के विज्ञापनों में दिखाई देंगी।

इस साल सुर्खियों से बाहर रहने के बावजूद, गोमेज को इंस्टाग्राम पर 10.4 करोड़ फ्लोअर्स के साथ लगातार दूसरे साल सबसे लोकप्रिय हस्ती के रूप में नामित किया गया है। -आईएएनएस