Tuesday, March 31, 2026
Home TV/OTT खलनायक के अवतार में नजर आएंगे प्रशांत चावला

खलनायक के अवतार में नजर आएंगे प्रशांत चावला

0
190

मुंबई। ‘गुलमोहर ग्रैंड’ और ‘एक वीर की अरदास-वीरा’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रशांत चावला को जल्द ही धारावाहिक ‘जमाई राजा’ में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि मनोरंजन चैनल ‘जी टीवी’ पर प्रसारित होने वाले इस शो में अभिनेता रवि दूबे केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

अभिनेता प्रशांत चावला ने एक बयान में कहा, “मैं इस शो में खलनायक के किरदार में नजर आऊंगा। मेरे प्रवेश से शो में कई ट्विस्ट आएंगे। मेरा किरदार काफी महत्वपूर्ण है। इसका नाम ध्रुव है।”

आगे कहा, “इस शो में मेरा पहला इरादा अपने गलत इरादे को छिपाने के लिए परिवार में अपनी जगह बनाने का है।”

‘जमाई राजा’ में शिनी दोशी, सारा खान और मौली गांगुली भी अहम भूमिकाओं में हैं। -आईएएनएस