Tuesday, September 15, 2026
Home TV/OTT अब धारावाहिक छोड़कर फिल्‍मों पर ध्‍यान देंगे नीरज भारद्वाज

अब धारावाहिक छोड़कर फिल्‍मों पर ध्‍यान देंगे नीरज भारद्वाज

0
277

मुंबई। छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में कई सालों से चिराग मोदी की भूमिका निभा रहे नीरज भारद्वाज अब टेलीविजन जगत की बजाय फिल्‍म जगत पर अधिक ध्‍यान देंगे।

जानकारी के अनुसार नीरज भारद्वाज ‘वफा 2’ और ‘शादी के बाद लव मैरिज’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, अभिनेता एक मराठी और एक मलयालम फिल्म में भी नजर आएंगे।

नीरज भारद्वाज ने कहा, “धारावाहिकों में इन दिनों केवल महिलाओं को महत्व दिया जा रहा है। पुरुषों को हाशिये पर ढकेल दिया गया है, उनका इस्तेमाल शो पीस की तरह किया जा रहा है। वे खाली जगह भरने वाले होकर रह गए हैं।”

अभिनेता ने आगे कहा, “इसके लिए निर्माता चैनलों को दोषी मानते हैं और चैनल निर्माताओं को। अगर उन्हें लगता है कि केवल महिलाएं ही इसमें योगदान दे सकती हैं तो अभिनेताओं को इनमें लिया ही क्यों जाता है?”

नीरज भारद्वाज ने कहा, ‘लेकिन, अगर आप फिल्म में एक भी अच्छा सीन करते हैं तो दर्शक आपको हमेशा बतौर एक्टर याद रखते हैं। इसीलिए मैं अब कई फिल्में कर रहा हूं। टेलीविजन धारावाहिकों में अगर मुझे अच्छी और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं मिलेंगी तो मैं जरूर करुंगा। लेकिन, केवल पैसे के लिए काम नहीं करूंगा।’

-आईएएनएस