Wednesday, September 23, 2026
Home Regional Cinemas सुपर हीरो की भूमिका में नजर आएंगे दिलजीत दुसांझ

सुपर हीरो की भूमिका में नजर आएंगे दिलजीत दुसांझ

0
240

चंडीगढ़। उड़ता पंजाब अभिनेता दिलजीत दुसांझ अपनी अगली फिल्‍म में सुपर हीरो का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍मकार अनुराग सिंह सुपर हीरो पर आधारित फिल्‍म बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग अगले साल जून जुलाई में शुरू हो सकती है। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका दिलजीत दुसांझ निभा सकते हैं।

सरदार अभिनेता दिलजीत दुसांझ एक सरदार सुपर हीरो के गेटअप में होंगे। शुरूआती जानकारियों के अनुसार इस पहली पंजाबी सुपर हीरो फिल्‍म का नाम सुपर सिंह हो सकता है। हाल में दिलजीत दुसांझ का लैंबरगिनी गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

इसके अलावा, दिलजीत दुसांझ अनुष्‍का शर्मा के साथ फिल्‍म फिलौरी में नजर आएंगे।