Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News अब टाटा मोटर्स का प्रचार करेंगे अभिनेता अक्षय कुमार

अब टाटा मोटर्स का प्रचार करेंगे अभिनेता अक्षय कुमार

0
218

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की दिन प्रति दिन बढ़ती लोकप्रियता का असर अब विज्ञापन जगत में भी दिखने लगा है। जल्‍द ही अक्षय कुमार टाटा मोटर्स के विज्ञापनों में नजर आएंगे।

टाटा मोटर्स के वरिष्‍ठ अधिकारी रवींद्र पिशारोडी ने कहा कि अक्षय कुमार ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के कमर्शियल (वाणिज्यिक) वाहनों के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। अक्षय कुमार वाणिज्यिक वाहनों में टाटा मोटर्स के नवीनतम वाहनों के लांच पर अपनी नई भूमिका में नजर आएंगे, जो जनवरी 2017 में होने की उम्मीद है।

अक्षय कुमार ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय ट्रक चलन को टाटा से बेहतर कोई नहीं समझता और प्रचार के लिए इससे बेहतर ब्रांड और कोई नहीं हो सकता। शूटिंग के दौरान चालक की सीट पर बैठना मजेदार रहा।’

वहीं, अभिनेता ने ट्वीट में लिखा, ‘भरोसा, विश्वसनीयता और आगे बढ़ते रहना टाटा मोटर्स के पर्याय बन गए हैं। जिस ब्रांड के साथ हम में से अधिकांश लोग बड़े हुए हैं उस ब्रांड के साथ जुड़ने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’

-आईएएनएस