Friday, April 24, 2026
Home Gossip/News हिरानी ने रखी संजय दत्‍त बायोपिक के लिए प्रतियोगिता

हिरानी ने रखी संजय दत्‍त बायोपिक के लिए प्रतियोगिता

0
253

मुम्‍बई। फिल्‍मकार राजकुमार हिरानी संजय दत्‍त बायोपिक बनाने की तैयारी में हैं, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरूआत में शुरू हो जाएगी। लेकिन, इस फिल्‍म का नाम अभी तय नहीं हो सका। ऐसे में फिल्‍मकार ने अपनी आगामी फिल्‍म के टाइटल के लिए खोज अभियान तेज कर दिया है।

इस खोज अभियान के तहत फिल्‍म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने कार्यालय में ‘नाम सुझाव दो और आईफोन 7 प्‍लस पाओ’ प्रतियोगिता रख दी है। इस प्रतियोगिता में कार्यालय के तमाम विभाग और फिल्‍मी सितारे हिस्‍सा ले सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार इसके प्रतियोगी के लिए कार्यालय में एक बॉक्‍स रखा गया है। इस बॉक्‍स में सुझावकर्ता एक पर्ची पर अपना नाम और संभवत फिल्‍म टाइटल लिखकर अपना सुझाव डाल सकता है। इस सुझाव बॉक्‍स को जनवरी 2017 में खोला जाएगा।

गौरतलब है कि फिल्‍म में रणबीर कपूर केंद्रीय भूमिका में हैं। इसके अलावा सोनम कपूर, तब्‍बू, अक्षय खन्‍ना और अनुष्‍का शर्मा जैसे सितारे भी फिल्‍म का अहम हिस्‍सा होंगे।