Friday, April 24, 2026
Home Gossip/News आमिर के पैर छूने के बहाने रामू ने खींचे अन्‍य खानों के...

आमिर के पैर छूने के बहाने रामू ने खींचे अन्‍य खानों के कान

0
195

मुम्‍बई। अपनी बेबाक ट्विटरी के कारण अक्‍सर विवादों में रहने वाले फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा ने आमिर खान के पैर छूने की बात करते हुए बॉलीवुड के अन्‍य खानों पर जबरदस्‍त निशाना साधा है।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने फिल्‍म दंगल के लिए आमिर खान की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘जहां एक ओर आमिर खान की फिल्‍में विश्‍व को भारत को गंभीरता से लेने के लिए मजबूर करती हैं, तो वहीं, दूसरी ओर दूसरे खानों की फिल्‍में भारत को प्रतिगामी के रूप में पेश करती हैं।

फिल्‍मकार ने ट्विटरी जारी रखते हुए आगे कहा, ‘कार्य के प्रति बढ़ती ईमानदारी के लिए आमिर के पैर छूना चाहता हूँ, जो हमेशा से थी, लेकिन बढ़ते हुए कद के सामने यह असंभव लगता है।’

‘दंगल देखते हुए, मैंने महसूस किया कि दूसरों खानों के समेत पूरी इंडस्‍ट्री में हम सभी को जिमनास्‍टिक, मार्शल आर्ट्स और अपने आपको लताड़ना सीखना चाहिये।, रामगोपाल ने कहा।’

गौरतलब है कि फिल्‍मकार राम गोपाल वर्मा अपने समय की शानदार फिल्‍म रंगीला में आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं।