मुम्बई। भले ही आज अभिनेत्री कंगना रनौट की गिनती बॉलीवुड के बड़े स्टारों में होती है। लेकिन, शुरूआती दिनों में ऐसा नहीं था। कंगना रनौट फिल्मी दुनिया में कैरियर बनाने के लिए प्रयत्न थी। उस दौरान कंगना रनौट को कुछ फिल्में ऑफर हुई, जो एडल्ट थी।
एक टेलीविजन चैट शो के दौरान कंगना रनौट ने खुलासा किया कि यदि उनको फिल्म गैंगस्टर का ऑफर समय पर न मिलता तो शायद वो एडल्ट फिल्म जगत में कदम रख लेती।

अभिनेत्री ने बताया कि गैंगस्टर से ठीक पहले उनको एक एडल्ट फिल्म ऑफर हुई थी। उसके लिए उन्होंने ने हां तक बोल दिया था। लेकिन, अंदर ही अंदर फिल्म न करने की इच्छा थी। इस दौरान गैंगस्टर हाथ लग गई और उसने झटपट फिल्म साइन कर काम शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि इस साल कंगना रनौट की सिमरन और रंगून रिलीज होने वाली हैं। तेनु वेड्स मनु रिटर्न के लिए कंगना रनौट राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं।












