Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अगली फिल्‍म में मोटे नजर आएंगे लम-सलम्‍मे रणबीर कपूर!

अगली फिल्‍म में मोटे नजर आएंगे लम-सलम्‍मे रणबीर कपूर!

0
173

मुम्‍बई। मानो या न मानो, लेकिन ख़बर तो कुछ ऐसी ही मिल रही है कि लम-सलम्‍मे अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्‍म में थोड़े से मोटे नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार फिल्‍म पीके में कैमियो करने वाले रणबीर कपूर निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं, जो फिल्‍म अभिनेता संजय दत्‍त के जीवन पर आधारित है। इस फिल्‍म में संजय दत्‍त की भूमिका के लिए रणबीर कपूर अपना वजन बढ़ा रहे हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया है कि वह रणबीर कपूर से मिली थीं, और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्‍म को लेकर अपने शरीर के साथ प्रयोग (वजन बढ़ाना) कर रहे हैं। इस फिल्‍म में रणबीर कपूर कुछ अलग दिखाई पड़ेंगे।

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों अयान मुखर्जी की फिल्‍म ड्रैगन में नजर आने हैं, जिसकी शूटिंग संजय दत्‍त बायोपिक के खत्‍म होने के बाद शुरू होगी।

चलते चलते… यूं ही बताते चलें… रणबीर कपूर का एशियन पेंट्स के लिए किया हालिया विज्ञापन बेहद पसंद किया जा रहा है। रणबीर कपूर का बंगाली गेटअप आपको भी दीवाना बना देगा।