Thursday, September 10, 2026
Home Hollywood + केटी प्राइस ने सिमॉन के साथ बिस्‍तर में गुजारी रात! लेकिन…

केटी प्राइस ने सिमॉन के साथ बिस्‍तर में गुजारी रात! लेकिन…

0
249

लॉस एंजेलिस। पूर्व प्रेमी द्वारा किये दावे के बाद लूज वुमेन स्‍टार केटी प्राइस ने कथित तौर पर संगीत के बादशाह सिमॉन कॉवेल के साथ उसके बिस्‍तर में मस्‍ती भरी रात गुजारने की चौंकाने वाली बात स्‍वीकार की है।

‘एक्स फैक्टर’ के निर्णायक कॉवेल ने इससे पहले उस वक्त केटी के साथ किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया था, जब मॉडल के पूर्व मंगेतर लियेन्ड्रो पेना ने दावा किया था कि कॉवेल की वजह से उनका अलगाव हुआ।

‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, केटी प्राइस,जो उस समय कुंवारी थी, ने कहा, ‘मैं एक अवॉर्ड पार्टी के बाद कॉवेल के घर गई और उनके साथ रात बिताई। लेकिन, हमने पूर्ण यौन संबंध नहीं बनाए। मैं अपने नजरिये से कह सकती हूं, वह निश्चित रूप से समलैंगिक नहीं है!’

केटी प्राइस ने आगे कहा, ‘हमने चुंबन किया, मैं निर्वस्‍त्र हुई और हम दोनों एक साथ बिस्‍तर पर गए। उसके बेड कपड़े पूरी तरह सफेद थे। उसके सीने पर काफी सारे बाल थे। मैं पहली बार किसी आदमी के साथ हूं, ऐसा लग रहा था।’

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पेना ने पिछले सप्ताह कहा था कि कॉवेल के साथ ‘व्यावसायिक मुलाकात’ के बाद जब केटी सुबह नशे में धुत घर पहुंची थीं, तब उन्हें संदेह हुआ था।

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे