Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर छा गए जॉली एलएलबी 2

पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर छा गए जॉली एलएलबी 2

0
191

मुंबई। जी हां, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ ने पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार शुरूआत के साथ निर्माताओं को खुश कर दिया है। इसके अलावा फिल्‍म को मिल रहा सकारात्‍मक मौखिक प्रचार शनिवार और रविवार को और बेहतर नतीजे लाने में कारगार साबित होगा।

जानकारी के अनुसार सुभाष कपूर निर्देशित फिल्‍म जॉली एलएलबी 2, जो जॉली एलएलबी की सीक्‍वल है, ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, ‘अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2′ को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और छुट्टी का दिन न होने पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।’

सिंह ने आगे कहा, ‘दर्शक वही फिल्म देखते हैं, जो उन्हें अच्छी लगती है, जिसमें अच्छी कहानी और संदेश होते हैं और हमें खुशी है कि ‘जॉली एलएलबी 2′ उम्मीदों पर खरी उतरी है। हमें उम्मीद है कि शुक्रवार को जारी हुई फिल्म की कमाई सप्ताहांत पर अधिक होगी।’

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे