Thursday, April 16, 2026
Home Hollywood + दुष्कर्म का शिकार होते बचीं फराह अब्राहम

दुष्कर्म का शिकार होते बचीं फराह अब्राहम

0
229

न्यूयॉर्क। रिएलिटी टेलीविजन शख्सियत फराह अब्राहम ने खुलासा किया है कि यहां एक बार देर रात घूमने के दौरान वह दुष्कर्म का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फराह ने कहा कि एप आधारित टैक्सी सेवा प्रदाता उबेर के एक ड्राइवर ने मेरे साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह अपने मकसद में कामयाब होता, इससे पहले मेरे मित्र ने मुझे बचा लिया।

फराह ने कहा कि हालांकि पुलिस को बुलाया गया था, लेकिन पहले उनके मित्र साइमन सरन ने उन्हें बचाया।

उन्होंने कहा, “साइमन ने उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया और उसकी कार का शीशा लगभग तोड़ दिया। पुलिस को भी बुलाया गया था।” (आईएएनएस)