Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News किसी फिल्‍म ट्रेलर से कम नहीं ऋतिक रोशन का नया एड

किसी फिल्‍म ट्रेलर से कम नहीं ऋतिक रोशन का नया एड

0
247

हैदराबाद। मोहनजो दड़ो के पिट जाने और काबिल के सुपरहिट हो जाने के बाद से ऋतिक रोशन काफी सोच समझकर आगे बढ़ रहे हैं, चाहे फिल्‍म चयन की बात हो या एड कंसेप्‍ट की।

हालांकि, एड कंसेप्‍ट ज्‍यादातर अभिनेता के हाथ में नहीं होता। लेकिन, फिर भी किसी अभिनेता का बदलता स्‍टारडम एड कंसेप्‍ट को प्रभावित जरूर करता है। माउंटेन ड्यू के नये विज्ञापन में ऋतिक रोशन जबरदस्‍त लग रहे हैं।

इस विज्ञापन को फिल्‍म के ट्रेलर की तरह शूट किया गया है। सच्‍ची कहानी पर आधारित ऋतिक रोशन का नया एड काफी प्रभावशाली है।

इस विज्ञापन को उस पहले भारतीय से प्रेरित कहा जा रहा है, जो अकेला अविराम विश्‍व की जल यात्रा पर निकला था। इस विज्ञापन का फिल्‍मांकन बहुत उम्‍दा है। ऋतिक रोशन का गेटअप भी अद्भुत है।

इससे पहले अभिनेता रणबीर कपूर की रंग रोगन वाले विज्ञापन, जिसमें अभिनेता एक बंगाली गायक के रूप में नजर आते हैं, ने दर्शकों का खूब दिल जीता था।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।