Wednesday, April 15, 2026
Home Music/News सोनू, राहत और अनु की दिल छूती युगलबंदी ‘आजादियां’

सोनू, राहत और अनु की दिल छूती युगलबंदी ‘आजादियां’

0
327

मुम्‍बई। भले ही बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की अगली फिल्‍म बेगम जान को भारतीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड की ओर से ए प्रमाण पत्र हासिल हुआ हो। लेकिन, इसका संगीत उम्र के दायरे से बाहर निकलकर हर किसी के दिल को छूने वाला है।

हाल ही में रिलीज हुआ बेगम जान का नया गाना आजादियां, जो सोनू निगम और राहत फतेह अली खान ने गाया है, दिल की गहराईयों को छूता है।

इस गाने का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया है जबकि इसके बोल महेश भट्ट की पसंदीदा लेखिका और गीतकार कौशर मुनीर ने लिखे हैं।

इस गाने में कौशर मुनीर ने बंटवारे के दौरान घटित होने वाले परिदृश्‍यों को ध्‍यान में रखते हुए लोगों के हृदय की वेदना को पेश करने की कोशिश की है।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।