Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सलमान खान के जीजा जी आयुष शर्मा अगले साल दिखेंगे सिल्वर स्क्रीन...

सलमान खान के जीजा जी आयुष शर्मा अगले साल दिखेंगे सिल्वर स्क्रीन पर

0
352

मुम्बई। लंबे समय से सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा के बॉलीवुड डेब्यु को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।  कुछ समय पहले ही फिल्मी कैफे ने सलमान खान द्वारा आयुष शर्मा को फिल्म जगत में प्रवेश करवाने संबंधी रिपोर्ट दी थी।

​अब उस ख़बर पर पक्की मोहर लग चुकी है। जी हां, सलमान खान ही आयुष शर्मा को फिल्म जगत में प्रवेश करवाएंगे। सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम एक रोमांटिक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। फिल्म में आयुष शर्मा लीड भूमिका में होंगे।’

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी को गुजरात में सेट किया जाएगा। फिल्म के लिए अ​भी तक हीरोइन का नाम फाइनल नहीं किया गया।

फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी और फिल्म को अगले साल के अंत में रिलीज करने की योजना है। सलमान खान ने एक ट्वीट में आयुष शर्मा को बधाई देते हुए कहा, ‘आयुष शर्मा अब सख्त मेहनत करने और लगन का समय है। ईश्वर का आशीर्वाद तुम पर बना रहे।’

बता दें कि आयुष शर्मा ने डांस और एक्शन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। हालांकि, जिम तो आयुष शर्मा पहले से ही जा रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान की हाल ही में बनी फिल्मों के सेटों पर मौजूद रहकर भी आयुष शर्मा ने काफी कुछ सीखा है।