Monday, April 6, 2026
Home Latest News आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर की तबीयत में काफी सुधार

आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर की तबीयत में काफी सुधार

0
316

हिंदी फिल्‍म संगीत का चेहरा बन चुकीं लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में हैं, लेकिन, उनकी तबीयत पहले से काफी अच्‍छी है। गुरूवार को मीडिया से बात करते हुए परिजनों ने गायिका लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार होने की बात कही।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते उनको ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था। इस समय लता मंगेशकर की उम्र 90 साल की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर की तबीयत में हो रहे सुधार से परिजन काफी आश्‍वस्‍त हैं और उनके शीघ्र आईसीयू से बाहर आने की संभावना है।

एक समाचार एंजेसी के साथ बात करते हुए उनके रिश्‍तेदार रचना शाह ने कहा कि लता मंगेशकर जी की तबीयत में काफी सुधार है। इससे अधिक हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते और हमारी निजता का ख्‍याल रखने की अपील करते हैं।