Sunday, April 5, 2026
Home Latest News नागिन 4 के बजट पर लॉकडाउन का असर, शो से बाहर हुईं...

नागिन 4 के बजट पर लॉकडाउन का असर, शो से बाहर हुईं रश्मि देसाई!

0
404

दो महीने लंबे लॉकडाउन के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के लिए टेलीविजन सीरीज निर्माताओं ने अपने बजटों में फेरबदल करना शुरू कर दिया है।

सुनने में आया है कि बजट फेरबदल के कारण नागिन 4 में श्‍लाका का किरदार निभाने वाली रश्मि देसाई नागिन 4 की अगली कड़ि‍यों में नजर नहीं आएंगी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लॉकडाउन खत्‍म और शूटिंग फिर से शुरू होने की संभावनाओं को देखते हुए हाल ही में प्रोडक्‍शन हाउस ने ‘नागिन 4’ के कलाकारों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया था। इस मीटिंग के दौरान फैसला किया गया कि टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई लॉकडाउन के बाद शो नागिन 4 की शूटिंग नहीं करेंगी।

सूत्रों का कहना है कि धारावाहिक ‘नागिन 4’ के निर्माता अपने बजट को सीमित करना चाहते हैं। श्‍लाका के किरदार के लिए रश्मि देसाई काफी ज्‍यादा मेहनताना ले रही थीं और निर्माता लॉकडाउन के कारण हुए आर्थिक नुकसान के चलते रश्मि देसाई को उतना मेहनताना देने में असमर्थ हैं।