Wednesday, April 15, 2026
Home Latest News परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं दीया और बाती हम स्‍टार...

परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं दीया और बाती हम स्‍टार प्राची तेहलान

0
536

खेल जगत से निकलकर अभिनय जगत में नाम कमाने वाली प्राची तेहलान जल्‍द शादी करने जा रही हैं।

Prachi Telhan
Actress Prachi Telhan

स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय धारावाहिक दीया और बाती हम में बींदणी आरजू का किरदार निभाने वाली प्राची तेहलान की शादी दिल्‍ली के रहने बिजनेसमैन रोहित सरोहा से होने जा रही है।

प्राची तेहलान ने धारावाहिक के अलावा पंजाबी और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है। प्राची तेहलान की शादी सात अगस्‍त को होने जा रही है।

प्राची तेहलान की शादी एक बड़े फॉर्म हाउस में होगी और इस शादी में घर परिवार के कुछ विशेष लोग ही शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार प्राची तेहलान और रोहित सरोहा की मुलाकात कई साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। साल 2012 में प्राची और रोहित के बीच कुछ महीनों तक बातचीत हुई।

कुछ महीनों की बातचीत के बाद दोनों अपने अपने करियर को आगे बढ़ाने में व्‍यस्‍त हो गए जबकि हाल ही में लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हुई, जो दोस्‍ती से प्‍यार में बदली।

4 जुलाई 2020 को रोका हुआ और शादी नवंबर में करने की योजना थी। पर, कोरोना को लेकर बनीं अनिश्चितता को देखते हुए परिवार ने 7 अगस्‍त 2020 को शादी करने का फैसला किया।

प्राची तेलहान रोहित सरोहा को जीवन साथी के रूप में चुनकर काफी खुश हैं क्‍योंकि रोहित सरोहा में प्राची तेहलान को वो सभी खूबि‍यां नजर आती हैं, जो उसके जीवन साथी में होनी चाहिए थीं।