Wednesday, April 15, 2026
Home Music/News एडेल बन सकती हैं सेरोगेट मदर !

एडेल बन सकती हैं सेरोगेट मदर !

0
185

ख़बर है कि 28 वर्षीय सिंगर एडेल ने सरोगेट मदर बनने की इच्‍छा जाहिर की है। इतना ही नहीं, सिंगर एडेल ने सार्वजनिक मंच पर गे कपल के सामने प्रस्‍ताव रखा।

‘मिरर डॉटकॉम’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एडेल ने मंच पर एक गे दंपति को परफॉर्म करने के दौरान आमंत्रित किया था, जो एडेल के स्‍वीडिश फैन्‍स थे।

edele
स्‍टेज पर दंपति ने एडेल के सामने घुटनों पर बैठकर एक प्लास्टिक की अंगूठी के साथ एक प्रस्ताव रखा और इसके लिए एडेल मान गईं।

एडेल ने कहा ‘हां’। आपको बता दें कि यह प्रस्ताव मां बनने का था। एडेल ने इस कपल को शुभकामना देते हुए कहा कि वो परिवार को शुरू करने के लिए उनकी मदद कर सकती हैं।

एडेल ने कहा ‘यदि आप बच्चे चाहते हैं तो मैं आपके लिए सेरोगेट मदर की भूमिका निभा सकती हूं। मुझे किसी स्वीडिश व्यक्ति से मिलने वाले बेबी के लिए खुशी ही होगी।’