Wednesday, April 15, 2026
Home TV/OTT कुशाल टंडन की ‘बेहद’ में दोहरी भूमिका

कुशाल टंडन की ‘बेहद’ में दोहरी भूमिका

0
224

मुंबई। ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘नच बलिए 5’ और ‘बिग बॉस’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों से मशहूर हुए अभिनेता कुशाल टंडन आगामी धारावाहिक ‘बेहद’ में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।

कुशाल ने एक बयान में कहा, “‘बेहद’ का हिस्सा बनने पर खुशी है। शो की अवधाराणा काफी मजेदार है। मैं पहली बार दो जुड़वा भाइयों की दोहरी भूमिका में नजर आऊंगा।”

kushal tondon
उन्होंने कहा, “मेरे दोनों किरदार बेहद अलग और जटिल हैं। मैं बतौर कलाकार बेहद उत्साहित हूं कि इस शो के माध्यम से मैं अपने अभिनय की विविधता दिखा पाऊंगा।”

धारावाहिक में ‘सरस्वतीचंद्र’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री जेनिफर विंगेट भी हैं। वह इसमें नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी।

‘बेहद’ सोनी चैनल पर प्रसारित होगा।

-आईएएनएस