Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन के साथ नजर आएंगे सूरज पंचोली

अजय देवगन के साथ नजर आएंगे सूरज पंचोली

0
241

मुंबई। जी हां। सलमान ख़ान निर्मित फिल्‍म हीरो से बॉलीवुड में डेब्‍यु करने वाले सूरज पंचोली लंबे समय से खाली बैठे हुए हैं। हालांकि, पिछले दिनों एक वीडियो गीत में नजर आए थे।

sooraj pancholi
पहले ख़बर थी कि सलमान ख़ान आदित्‍य पंचोली के बेटे को लेकर दूसरी फिल्‍म बनाएंगे। मगर, बात आई गई होगी। मगर, अब ख़बर है कि अजय देवगन एक फिल्‍म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें सूरज पंचोली को मुख्‍य भूमिका में लिया जाएगा।

इस फिल्‍म का निर्देशन बॉलीवुड कोरियोग्राफ और निर्देशक रेमो डिसूजा करेंगे, जो एबीसीडी और एबीसीडी 2 का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्‍म में अजय देवगन स्‍वयं भी नजर आएंगे।

यदि सब कुछ ठीक रहा तो अजय देवगन की शिवाय और रेमो डिसूज़ा की ‘अ फ्लाइंग जट’ के पैक अप होते ही इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, अजय देवगन बादशाहो की शूटिंग भी पूरी करेंगे, जो अगले साल रिलीज होने जा रही है।