Tuesday, April 21, 2026
Home Music/News ‘दिल्ली 2 डबलिन’ में फिल्‍म ‘शोले’ का तड़का

‘दिल्ली 2 डबलिन’ में फिल्‍म ‘शोले’ का तड़का

0
182

मुंबई। वैंकूवर के बैंड ‘दिल्ली 2 डबलिन’ ने अपने नए वीडियो ‘वी आर ऑल देसी’ का अनावरण किया है। इसकी शूटिंग ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में दिखाई गई धारावी की झुग्गी बस्तियों में हुई है और सुपर डुपर हिट फिल्‍म ‘शोले’ से प्रेरित किरदारों को भी दिखाया है।

इसका गीत, उनके इसी नाम के नवीनतम स्टूडियो एलबम से लिया गया है, जो बैंड के पसंदीदा 1970 के दशक के बॉलीवुड रिकॉर्ड्स और बास संगीत के प्रति उनके प्रेम से प्रेरित है।

इसका वीडियो केदार सोनिग्रा ने शूट किया है और इसमें धारावी की झुग्गी बस्तियों के स्थानीय कलाकारों को ही लिया गया है।

एक बयान के अनुसार, बैंड ने हाल में ही शहर की यात्रा की थी। इसके बाद उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों का जिस प्रकार चित्रण किया जाता है, उसे बदलने के लिए उसका वास्तविक, लेकिन थोड़ा फिल्मी चित्रण करने का फैसला किया था।

सोनिग्रा ने धारावी के ही पांच बच्चों की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए कहानी बुनी है। वीडियो में धारावी के बच्चों सिद्धेश, योगेश, एलेक्स, डैविड और दुर्गेश को लिया गया है।

‘वी आर ऑल देसी’ का वीडियो टाइम्स म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

-आईएएनएस